शिमला। शहर के साथ लगते समरहिल इलाके में 19 जुलाई को बिजली कट लगेगा। राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से रविवार को समरहिल में 630 केवीए न्यू बॉयज हॉस्टल डीटीआर के तहत मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते लोअर समरहिल, पहली सांगटी, लोअर समरहिल मार्केट, समरहिल और आसपास के इलाकों में सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं सिटी इलेक्ट्रिकल सब डिवीजन बालूगंज के असिस्टेंट इंजीनियर देवेंद्र कंवर ने बताया कि रखरखाव कार्य मौसम अनुकूल रहने पर ही किया जाएगा। संवाद