फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलीनी, मशोबरा और जतोग आज पावर कट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवबहार और शोघी में कल गुल रहेगी बत्ती
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड करवा रहा है लाइनों की मरम्मत
शिमला। मानसून की तैयारियों को लेकर विद्युत बोर्ड दो हफ्ते से लाइनों के मरम्मत कार्य में जुटा है। मंगलवार और बुधवार को भी बोर्ड कुछ क्षेत्रों में लाइनों की मरम्मत करवाएगा। विद्युत बोर्ड के संयुक्त निदेशक अनुराग पराशर ने बताया कि 22 जून को विद्युत उपमंडल जतोग के तहत चमरोग, बदही, संकट मोचन मंदिर, औद्योगिक एरिया शोघी, गड़ोग, चैली, नेरी, भूंग और करियाली के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह उपमंडल खलीनी के तहत एसडीए कालोनी विकास नगर, अपर विकास नगर मार्केट एरिया और अप्पर अंाजी के अलावा उपमंडल मशोबरा के तहत मशोबरा एक मार्केट, रिट्रीट, घरह, कलती, कल्याणपुर, नक्काशी, चाबलरी, चंगरी, गुल्थनी और क्योंथल में दिनभर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा 23 जून को उपमंडल ढली के तहत जवाहर कॉलोनी, नेरीधार, लोअर गहान, शोघी, नवबहार, जाखा, अपर शानान और मशोबरा उपमंडल के तहत घरशी, सीतापुर, मूल कोठी के अलावा जतोग विद्युत उप मंडल के तहत डांडा क्षेत्र, हीरानगर, जबलोग, कोर्ट कांप्लेक्स और चक्करधार के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें