शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबी) गुम्मा और दराबला क्षेत्रों में लगे फीडरों पर मरम्मत कार्य करने जा रहा है। 13 नवंबर को गुम्मा लोकल, रमन, सेरी, गुम्मा पंपिंग और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। दराबला पंप हाउस में भी सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल मशोबरा के असिस्टेंट इंजीनियर ने दी। पंपिंग न होने के कारण ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।