शिमला। 11 केवी लोअर खलीनी फीडर के तहत आने वाले झंडीड़ी, नेहरा, खलोया, नेहरा पंप और झंझीड़ी बस अड्डे के अलावा आसपास के इलाकों में सोमवार को बिजली बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल खलीनी के असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रविंद्र ठाकुर ने बताया कि सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा विद्युत उपमंडल मशोबरा के तहत बरमू फीडर पर भी मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कारण रुगचुरका, गोसदन, मुंगर, कुमाल्टी, एलडब्लूएसएस दुधली, रग्यान व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित करेगी।