फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एसडीए कांप्लेक्स, आंजी, पट्टी और शक्ति विहार में आज बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कसुम्पटी और मल्याणा सब स्टेशन पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड 11 अक्तूबर को बिजली कट लगाने जा रहा है। 11 केवी ओवरहेड कसुम्पटी फीडर पर शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण एसडीए कांप्लेक्स, एसडीए कॉलोनी, एचपी पेट्रोल पंप, विकासनगर, शावग, आंजी, सूर्यानगर, पट्टी, कंगनाधार, बड़ा गांव, देवनगर और सलांज में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल खलीनी के असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रविंद्र ठाकुर ने यह जानकारी दी। इसके अलावा मल्याना सब स्टेशन से 11 केवी ओवरहेड कसुम्पटी फीडर के 33/11 केवी सबस्टेशन मलयाना के तहत कसुम्पटी, वर्मा अपार्टमेंट्स, परिमहल, गोयल अपार्टमेंट्स, तेंजिन अस्पताल, हेतविक, घाटरू, शक्ति विहार, तिब्बती कॉलोनी, पंथाघाटी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें