शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड डीटीआर और एलटी लाइन के रखरखाव कार्य करने जा रहा है। इस कारण 9 सितंबर को पूर्वाह्न ग्यारह से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति लोअर समिट्रि, अपर समिट्रि, मिडल समिट्रि और आसपास के इलाकों में प्रभावित रहेगी। यह जानकारी सब डिविजन ढली के असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर शुभम चौहान ने दी। बताया कि इस दौरान 630 केवीए, 11/0.4 केवी समिट्रि ट्रांसफार्मर पर काम किया जाएगा।