शिमला। विद्युत उपमंडल खलीनी और कसुम्पटी के तहत 11केवी मल्याणा-कसुम्पटी फीडर में मरम्मत कार्य के चलते 15 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीए कांप्लेक्स, देवनगर, विकासनगर, परिमहल, तेंजिन अस्पताल, घाटरू, फ्रेंड्स कॉलोनी, कसुम्पटी बाजार, शक्ति बिहार, तिब्बती कॉलोनी, आंजी, सूर्यानगर, लोअर कंगनाधार, शहवाग, पट्टी और बड़ागांव के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।