शिमला। शहर में प्री-विंटर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण बुधवार को मल्याणा स्ट्रॉबेरी 11 केवी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में पावर कट लिया जाएगा। राज्य विद्युत बोर्ड का कहना है कि इस दौरान एसडीए कॉलोनी, एचपी पेट्रोल पंप, मोक्टा निवास और नजदीक सुरेंद्र की दुकान सहित आसपास के इलाकों में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल खलीनी के असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रविंद्र ठाकुर ने यह जानकारी दी है। संवाद