शिमला। मशोबरा विद्युत उपमंडल के तहत 22 केवी क्रेग्नैनो-एआईआर फीडर पर लंबित कार्य पूरा करने के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। इस वजह से संबंधित फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अनुसार यह शटडाउन 15 और 17 सितंबर को होगा। विद्युत उपमंडल मशोबरा के तहत होने वाले कार्य के चलते मशोबरा के बीच और जुब्बड़ के इलाकों में दोनों दिन सुबह 10 से शाम 5:00 बजे तक कट लगेगा। यह जानकारी विद्युत उपमंडल मशोबरा के असिस्टेंट इंजीनियर ने दी। संवाद