शिमला। राजधानी के लोगों को आज बिजली कट के चलते परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच), आलू पार्क, शिवपुरी और निगम विहार समेत 14 इलाकों में सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। राज्य विद्युत बोर्ड के विद्युत उपमंडल छोटा शिमला के तहत 27 सितंबर को 11 केवी आलू पार्क फीडर पर प्री-विंटर मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। बोर्ड के अनुसार इस दौरान आलू पार्क, पार्क एरिया खलीनी, निगम विहार, टालैंड, पोर्टमोर स्कूल, क्लिफेंड एस्टेट, एचपीएसएससी, कमला नेहरू अस्पताल, खलीनी बाजार, डांडनियम, हिमलैंड होटल, शिवपुरी, हिमरस बिल्डिंग और पुराने हाईकोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल छोटा शिमला के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विपिन कश्यप ने दी। संवाद