शिमला। बिजली बोर्ड की ओर से 11 केवी कनलोग फीडर के तहत आने वाली एलटी लाइनों की मरम्मत की जाएगी। इसके चलते मंगलवार को कनलोग सब स्टेशन के तहत आने वाले क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसमें कनलोग, सैमविला, केदार कॉटेज, दुर्गा कॉटेज, रमा कॉटेज, एवन विला, भोगल निवास और विनायक भवन सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक पावर कट रहेगा। विद्युत उपमंडल छोटा शिमला के अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विपिन कश्यप यह जानकारी दी है। संवाद