शिमला। राजधानी के खलीनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी लोअर खलीनी फीडर में एचटी लाइन की रिकंडक्टरिंग का कार्य किया जाएगा। इस कारण 28 सितंबर को सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। विद्युत उपमंडल खलीनी के असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रविंद्र ठाकुर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान झंझीड़ी, झंझीड़ी बस स्टैंड, नेहरा, नेहरा पंप और खलोया में आपूर्ति बाधित रहेगी। बोर्ड के अनुसार लाइन के आवश्यक कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। संवाद