शिमला। राज्य विद्युत बोर्ड 22 केवी क्रेगनेनो एआईआर फीडर का मरम्मत कार्य करने जा रहा है। इस कारण भागीजुब्बड़, जबलांडा एक और दो, शेनल, गोल्फ लिंक, शाली, डोबा, कोगीशाली एक और दो, बाग, शेशर, टिक्कर, सौंथल, कोगी, परानी, जख्लयाना, दगोग, अरोमा वैली समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह आपूर्ति 3 जनवरी की सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी। बोर्ड के सहायक अभियंता ने यह जानकारी दी है। संवाद