शिमला। शहर के लोअर बाजार में बिजली गुल रहने से लोग खूब परेशान हुए। इस वजह से पॉस मशीनें बंद हो गईं। इसके चलते लोगों को राशन भी नहीं मिल पाया। हालांकि इस दौरान संचालक ने लोगों से लाइट आने का इंतजार करने को कहा। कुछेक लोग यहां पर रुक भी गए। लेकिन अचानक से लगे इस बिजली कट के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। राशन की दुकान पर खड़े अमित और सुनीता ने कहा कि राशन लेने के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। कहा कि अगर बिजली कट नहीं लगता तो अन्य जो कार्य थे वह भी समय से पूरे हो जाने थे लेकिन अब इन कामों के लिए शनिवार को दोबारा आना होगा। संवाद