शिमला। भारतीय डाक विभाग युनिवर्सल पोस्टल यूनियन (युपीयू) के तहत अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है। प्रतियोगिता में 15 साल तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। निदेशक डाक सेवाएं हिमाचल प्रदेश बिशन सिंह ने बताया कि पत्र लेखन प्रतियोगिता का विषय कल्पना करो कि तुम सुपर हीरो हो और आपका उद्देश्य दुनिया के सारे रास्ते बच्चों के लिए सुरक्षित हो रहेगा। पत्र लेखन अंग्रेजी और किसी भी अन्य भाषा में लिखा जा सकता है। पत्र लेखन प्रतियोगिता के लिए डाक विभाग के मंडल अध्यक्ष स्कूलों से भी संपर्क करेंगे और 15 मार्च तक पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में परिमंडल स्तर पर प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10,000 और तृतीय पुरस्कार 5000 रुपये में दिया जाएगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25,000 और तृतीय पुरस्कार 10,000 रुपये दिया जाएगा।