फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पोस्टकार्ड के इतिहास की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। पोस्टकार्ड दिवस जीपीओ (जरनल पोस्ट ऑफिस) शिमला में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश परिमंडल डाक सेवाएं निदेशक बिशन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने स्पेशल पिक्टोरियल कैन्सेलेशन सहित दो पिक्चर पोस्टकार्ड स्टेट लाइब्रेरी व चर्च ऑन द रिज और शिमला कालका रेलवे लाइन इन विंटर का अनावरण किया। बिशन सिंह ने फिलेटली की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हिमाचल फिलेटली क्लब की अध्यक्ष मेजर डॉ़ रितु कालरा को विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। रितु कालरा ने पोस्टकार्ड के इतिहास और 1869 में ऑस्ट्रिया में हुई इसकी शुरुआत की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिमला मंडल डाकघर प्रवर अधीक्षक हरदेव शर्मा, प्रवर डाकपाल जोगिंदर सिंह, सहायक अधीक्षक राकेश कुमार सहित डाकघर के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें