फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंदली सब्जी मंडी का दोबारा शिलान्यास राजनीतिक स्टंट : ब्राक्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। सब्जी मंडी महेंदली का ऑनलाइन शिलान्यास एक राजनीतिक स्टंट है। महेंदली सब्जी मंडी का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने कार्यकाल में कर चुके हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से फिर से मंडी का शिलान्यास करना एक राजनीतिक ड्रामा है। यह बात प्रेस को जारी बयान में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कही। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने महेंदली में सब्जी मंडी की आधारशिला रखी थी। महेंदली में 100 करोड़ की लागत से आधुनिक मंडी का निर्माण किया जाना था। कांग्रेस कार्यकाल में भूमि अधिग्रहण सहित ऑक्शन यार्ड का कार्य भी हो गया था लेकिन, भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही मंडी का कार्य अधर में लटक गया। अब मुख्यमंत्री शिमला से मंडी का शिलान्यास कर राजनितिक ड्रामा कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एपीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष ने मंडी में ऑक्शन यार्ड का उद्घाटन किया था लेकिन, एपीएमसी अभी तक मंडी को रोहड़ू से महेंदली शिफ्ट नहीं कर सकी है। सब्जी मंडी में सैनिटाइजेशन करने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। मंडी में आने-जाने वाले लोगों का कोई रिकॉर्ड भी दर्ज नहीं हो रहा है!
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें