फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जनमंच का तोड़ माने जा रहे सरकार गांव का द्वार में दिखा राजनीतिक रंग, पंडाल में पार्टी के झंडे

Wed, 17 Jan 2024 01:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,हमीरपुर

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम का आगाज गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की गोईस पंचायत से किया। 
विज्ञापन
हमीरपुर में सरकार गांव का द्वार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल कांग्रेस सरकार की ओर से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आगाज बुधवार को किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम का आगाज गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की गोईस पंचायत से किया। पूर्व भाजपा सरकार में हिमाचल प्रदेश में जन मंच का आयोजन किया जाता था जबकि सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम को अब इसका तोड़ माना जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई गई हैं और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। लेकिन पंडाल में सरकारी विभागों के इन स्टॉल पर कांग्रेस पार्टी के झंडे लगाए। इतना ही नहीं पंडाल में भी पार्टी के झंडे लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री विभिन्न शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें