शिमला। सदर थाना पुलिस ने एक गाड़ी से अवैध शराब की 20 पेटियां बरामद की हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम कार्टरोड पहुंची। यहां सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार की जांच की गई। इस दौरान एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा जिसने खुद को इस कार का मालिक बताया। वाहन की तलाशी लेने के बाद इससे शराब बरामद की गई। आरोपी लोकपाल शर्मा ओल्ड बस अड्डे के पास रहता है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। ब्यूरो