फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुलिस जवानों ने जुन्गा में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। हिमाचल प्रदेश प्रथम पुलिस सशस्त्र वाहिनी ने स्वच्छ जुन्गा-सुंदर जुन्गा, संदेश के साथ एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में बटालियन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। समादेशक भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यह अभियान स्वच्छता और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया। जवानों ने जुन्गा बाजार, नागरिक अस्पताल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से लेकर वाहिनी परिसर तक साफ-सफाई की। पुलिस जवानों ने स्थानीय दुकानदारों और आमजन से संवाद किया। इन्हें कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और कूड़ेदान रखने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें