फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुलिस ने उद्घोषित अपराधी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला पुलिस ने 46 वर्षीय उद्घोषित अपराधी भगत राम को जाहू डीम से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रामपुर के ननखड़ी का रहने वाला भगत राम घर में अनधिकृत प्रवेश, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वांछित था। पुलिस थाना रामपुर और पीओ सेल ने संयुक्त अभियान में इसे गिरफ्तार किया है। भगत राम को माननीय एसीजेएम रामपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसे 17 फरवरी 2026 को एसीजेएम रामपुर ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ 4 फरवरी 2021 को ननखड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें