फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेहड़ जसवां स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन, डीएसपी वसुधा सूद ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Tue, 30 Jan 2024 12:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

 ऊना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहड़ जसवां में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 
विज्ञापन
बेहड़ जसवां स्कूल में पुलिस की पाठशाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हिमाचल प्रदेश के ऊना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहड़ जसवां में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्याथियों को पुलिस कार्यप्रणाली और सरकार की ओर से पुलिस विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। समाज में पुलिस के योगदान पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके साथ ही साइबर क्राइम सहित अन्य पहलुओं पर भी बच्चों को जानकारी दी। नशे के बारे जागरूक किया। स्कूल प्रिंसिपल परस राम ठाकुर ने भी संबोधन किया। बच्चों ने भी पुलिस कार्य प्रणाली बारे सवाल किए।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें