फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जाम से बचकर जाखू जाने के लिए पुलिस ने बताए दो रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पुलिस प्रशासन की ओर से जाम से बचकर जाखू मंदिर जाने के लिए पर्यटकों को दो रूट सुझाए हैं। इसमें चंडीगढ़ की ओर से आने वाले पर्यटकों के लिए सुगम और कम यातायात वाले मार्ग के रूप में दो मार्ग चयनित किए हैं। इसमें प्राथमिक मार्ग टुटीकंडी बाईपास से आईएसबीटी, टॉलैंड, छोटा शिमला और नवबहार से होते हुए जाखू मंदिर तक जा सकते हैं। वैकल्पिक मार्ग में पर्यटक टुटीकंडी बाईपास से विक्ट्री टनल, लिफ्ट, होटल हॉलिडे होम, टॉलैंड, छोटा शिमला, नवबहार से होते हुए जाखू मंदिर तक जा सकते हैं। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने मंदिर जाने के लिए लोगों को रोपवे, एचआरटीसी टैक्सी और पैदल मार्ग की सुविधाओं का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए कहा है। वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें