फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहनने पर पुलिस ने 60 सैलानियों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क न पहनने पर पुलिस ने 60 सैलानियों के काटे चालान
विज्ञापन

शिमला। वीकेंड पर बाहरी राज्य से शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों को मालरोड पर मास्क उतारना मंहगा पड़ा रहा है। रविवार को शिमला पुलिस ने रिज मैदान, मालरोड, शेरे-रे-पंजाब और लिफ्ट के पास करीब तीन दर्जन सैलानियों के चालान काटने के बाद सही ढंग से मास्क पहनने की हिदायत दी। इससे पहले शनिवार को भी मालरोड और रिज के आसपास के क्षेत्र में करीब दो दर्जन सैलानियों के चालान किए गए। रविवार को सुबह से ही मालरोड और रिज मैदान पर सैलानियों को आना शुरू हो गया। पुलिस जवान भी इन क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें बनाकर कोविड नियमों के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए गश्त पर थे। इस बीच सर्कुलर रोड से मालरोड जोड़ने वाली लिफ्ट से पर्यटक मालरोड पहुंचे। आगे जाने पर पुलिस नजर आई तो आनन-फानन में मुंह पर मास्क पहने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें