फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुलिस ने दबट जंगल में नष्ट की 800 लीटर लाहन, चार स्थानों पर मिलीं भट्टियां

Tue, 25 Apr 2023 10:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनदेवी जी(बिलासपुर)

सार

बिलासपुर जिले के कोट कहलूर थाना पुलिस ने दबट जंगल में 800 लीटर लहान (कच्ची शराब) नष्ट की है। हालांकि मौके पर कोई भी आरोपी पुलिस हत्थे नहीं चढ़ा है। 
विज्ञापन
जंगल में नष्ट की 800 लीटर कच्ची शराब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में कोट कहलूर थाना पुलिस ने दबट जंगल में 800 लीटर लाहन (कच्ची शराब) नष्ट की है। हालांकि मौके पर कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दबट जंगल में अवैध शराब बनाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। थाना प्रभारी बलबीर सिंह की अगुवाई में एक टीम ने मंगलवार सुबह छापेमारी की। इस दौरान जंगल में चार जगहों पर शराब की भट्टी लगी हुई मिलीं। भट्टी के साथ ड्रमों में लाहन पाई गई, जिसे भट्टी के साथ मौके पर नष्ट कर दिया। डीएसपी श्री नयना देवी विक्रांत बोंसला ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें