शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला में प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने आईजीएमसी में रिजर्व किए स्पेशल वीवीआईपी वार्ड का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सीआईडी भूपेंद्र नेगी ने आईजीएमसी के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण भाटिया ने जानकारी ली। सुरक्षा के मध्यनजर हर चीजों को परखा गया। आईजीएमसी में राष्ट्रपति दौरे से पहले ही वीवीआईपी स्पेशल चार वार्ड को रिजर्व किए हैं। इन वार्डाें को पिछले दिनों से मरीजों को देना बंद कर दिया है। वार्ड में वेंटिलेटर व अन्य चीजों की भी जांच की जा चुकी है। साथ ही मेडिकल किट की व्यवस्था भी कर दी गई है। ब्यूरो