शिमला। रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन की ओर से बुधवार को डॉक्टर दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन के नवनियुक्त अध्यक्ष कवि खन्ना ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन एचएस कावत्रा ने की। इस अवसर पर क्लब ने शिमला के 14 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को सम्मानित किया। इसमें डॉ. डीएस पूरी, डॉ. प्राण सचदेवा, डॉ. राजीव रैना, डॉ. कुलदीप मारिया, डॉ. आशा मारिया, डॉ. दिनेश्वर डडवाल, डॉ. नरबीर सिंह ठाकुर, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. विनय कुमार, डॉ. विनोद मेहता, डॉ. पीसी नेगी, डॉ. अमित और डॉ. स्मृति भार्गव शामिल रहे। कार्यक्रम में क्लब के पूर्व सचिव अशोक जैन, सचिव रेणू शर्मा, संयुक्त सचिव मनवीर सिंह, एसएन कपूर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद