फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: प्राकृतिक खेती से खूब प्रभावित हुए पीएम मोदी, स्टॉल से शिमला मिर्च उठाकर अधिकारी से ये पूछा

Mon, 27 Dec 2021 05:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रदेश में प्राकृतिक खेती ने प्रधानमंत्री मोदी को इतना प्रभावित किया कि वह पड्डल मैदान में प्रदर्शनी देखने के लिए करीब पांच मिनट तक रुके रहे। उन्होंने स्टॉल से लाल शिमला मिर्च, पीएम ने ब्रौकली और मटर उठाकर अधिकारियों से इसकी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती ने प्रधानमंत्री मोदी को इतना प्रभावित किया कि वह पड्डल मैदान में प्रदर्शनी देखने के लिए करीब पांच मिनट तक रुके रहे। उन्होंने स्टॉल से लाल शिमला मिर्च उठाई और कुछ देर उसे देखते रहे। विशेष प्रोजेक्ट डायरेक्टर राकेश कंवर से पूछा कि यह क्या चीज है। किस किसान ने उगाई और कहां से आई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह सोलन के जौणाजी के किसान शैलेंद्र ने उगाई है। पीएम ने ब्रौकली और मटर की भी जानकारी ली। बताया गया कि ब्रोकली बल्ह के किसान जगमोहन सैनी और मटर सुंदरनगर की मीना देवी ने उगाए हैं। पीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की भी सराहना की। अपने संबोधन में पीएम ने प्राकृतिक खेती की सराहना करते हुए देश के किसानों को इसका अनुसरण करने को कहा। 

रेशम, अंगूरा और प्योर वूल से बने उत्पादों ने भी किया आकर्षित

पीएम मोदी ने उद्योग विभाग के स्टॉल पर चरखे से रेशम का धागा बना रहे शिल्प गुरु अवार्डी ओमप्रकाश मल्होत्रा से तीन मिनट तक बात की। उनसे उत्पादों की जानकारी ली। ओमप्रकाश ने बताया उनकी ओर से शॉल, स्टॉल, जैंट्स शॉल बनाए जाते हैं। उनके पास 2200 रुपये से 30 हजार तक के उत्पाद हैं। किन्नौर दुल्हन का पट्टू 28 हजार और दूल्हे का मफलर 15 हजार रुपये तक है। मोदी ने उनके उत्पादों की सराहना की। साथ ही इसमें और अधिक शोध करने को कहा।

चंबा थाल और रणसिंघा को गौर से देखा

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी में भी कुछ समय बिताया। उन्होंने चंबा थाल, रणसिंघा, देवरथ और हडिंबा मंदिर को बड़े गौर से देखा और उनके बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें