फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का हिमाचल दौरा: मंडी के पड्डल मैदान में लगेंगी 50 हजार कुर्सियां, बिना मास्क अनुमति नहीं

Sun, 26 Dec 2021 01:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए एयरफोर्स ने शनिवार को ड्रिल की। सुरक्षा से संबंधित सभी परिस्थितियों का बारीकी से जायजा लिया गया। हेलिकॉप्टर भी उतारा गया। 27 दिसंबर को होने वाली जनसभा के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित पड्डल मैदान में 50 हजार कुर्सियां लगाए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
मंडी में पीएम की रैली के लिए तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 दिसंबर को होने वाली जनसभा के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित पड्डल मैदान में 50 हजार कुर्सियां लगाए जाने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रदेश भर से 80 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। डोम के अंदर कुर्सियां लगाने के साथ मैदान की सीढि़यों और विभिन्न जगहों पर भी लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग पड्डल मैदान में एक अस्थायी अस्पताल भी स्थापित कर रहा है। इसमें कार्यक्रम में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। कांगणीधार में भी अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। पड्डल मैदान के लिए चार, जबकि मैदान के अंदर 26 प्रवेश द्वार होंगे। पड्डल मैदान के 26 प्रवेश द्वारों पर स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात रहेंगे। ये लोगों को मास्क लगाने और स्वास्थ्य से जुड़ी बातों के प्रति जागरूक करेंगे। 

एयरफोर्स ने की ड्रिल, कांगणी में उतरा हेलिकॉप्टर 

पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए एयरफोर्स ने शनिवार को ड्रिल की। सुरक्षा से संबंधित सभी परिस्थितियों का बारीकी से जायजा लिया गया। हेलिकॉप्टर भी उतारा गया। रैली वाले दिन प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उतारने में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए शनिवार को एयरफोर्स ने सभी तैयारियों को पूरा किया। 

छोटी काशी में दिखेगी हिमाचली संस्कृति की झलक

पड्डल के बीचोंबीच मां हिडिंबा के होंगे दर्शन, प्रतीकात्मक मंदिर हो रहा तैयार मंडी। छोटी काशी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के जश्न और दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचली संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। हर स्थान को हिमाचली संस्कृति के रंग में रंगा गया है। किन्नौरी पट्टी के डिजाइन जगह-जगह बनाए गए हैं। मैदान में सरकारी प्रदर्शनियों के डोम के बीचोंबीच मां हिडिंबा का प्रतीकात्मक मंदिर तैयार किया जा रहा है। यह मंदिर मनाली में स्थित है, जो हिरमा देवी को समर्पित है। काष्ठकुणी और हस्तशिल्प उत्पाद भी प्रदर्शनियों की शोभा बढ़ाएंगे। एक ही स्थान पर मंडी, चंबा, शिमला, कुल्लू और लाहौल-स्पीति की संस्कृति की झलक दिखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें