फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

PM Bilaspur Visit: बिलासपुर में जमीन, आसमान और पानी पर होने वाली गतिविधियों पर लगाई रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Oct 2022 10:35 AM IST

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 अक्तूबर को बिलासपुर दौरे को देखते हुए जिले में जमीन, आसमान और पानी पर होने वाली गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम दौरे को लेकर हेलिकाप्टर ने किया ट्रायल। - फोटो : संवाद


फेरी अधिनियम 1956 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए 3 से 5 अक्तूबर शाम 7:00 बजे तक नाला का नौण घाट से ऋषिकेश घाट अपस्ट्रीम तक गोबिंदसागर झील में सभी प्रकार की नावों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। एम्स परिसर को सील कर दिया गया है। रैली स्थल पर भी कड़ी निगरानी है। यह आदेश पुलिस बल और आपदा प्रबंधन अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे।


आज एम्स पहुंचेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का उद्घाटन करने बिलासपुर पहुंचेंगे। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एम्स पहुंचेंगे। एम्स पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री एम्स के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। संस्थान में चल रही तैयारियों का निरीक्षण भी करेंगे। आईपीडी वार्ड से लेकर ओपीडी ब्लॉक, आईसीयू, निदान केंद्र और अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण करेंगे। 


प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सेना के हेलिकाप्टर ने किया पूर्वाभ्यास

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर दौरे के लिए सुरक्षा को लेकर चौकसी के साथ हेलिकाप्टर के सुरक्षित लैंडिंग को लेकर खास सजगता बरती जा रही है। सेना के हेलिकाप्टर ने मंगलवार को लुहणू के क्रिकेट मैदान में पूर्वाभ्यास किया। वायुसेना का हेलिकाप्टर लुहणू मैदान और एम्स पहुंचा। बिलासपुर शहर के ऊपर से कई चक्कर लगाए। डॉग स्क्वायड और सुरक्षा कर्मियों ने क्रिकेट मैदान में बनाए गए हेलिपैड को मेटल डिटेक्टर से स्कैन किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई टीमों ने कमान संभाल ली है।


जनसभा स्थल के साथ बिलासपुर शहर में करीब 2,000 हजार जवान तैनात रहेंगे। सोमवार को इन जवानों की ड्यूटियां बताई गईं। एम्स और जनसभा स्थल को एसपीजी ने अपने घेरे में ले लिया है। उधर, बिलासपुर शहर में रौड़ा और डियारा सेक्टर के मार्गों को वन-वे कर दिया गया है। लुहणू मैदान और औद्योगिक क्षेत्र के लिए जाने वाले वाहनों को गुरुद्वारा चौक से कमेटी रेस्ट और छात्र पाठशाला रौड़ा से होते हुए जाना होगा। लुहणू और औद्योगिक क्षेत्र से आने वाले वाहनों को कन्या पाठशाला रौड़ा और मस्जिद होकर गुरुद्वारा चौक से भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next