शिमला। अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री दौड़ में शिमला के जतिन प्रथम और ध्रुव ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं समग्र टीम स्पर्धा में कोटशेरा और आरकेएमवी कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 35 महाविद्यालयों ने भाग लिया। समग्र टीम स्पर्धा में राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आरकेएमवी शिमला की टीम तीसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत स्पर्धा में कोटशेरा के ध्रुव ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर कोटशेरा के जतिन और ध्रुव, आरकेएमवी की विपाशा और अनामिका का चयन नवंबर में बंगलूरू में होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एथलेटिक्स प्रशिक्षक बलबीर सिंह कोच के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।