फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में भुवन और अंजलि प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी महाविद्यालय में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत जिला शिमला की ओर से रविवार को महाविद्यालय सुन्नी में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रवीण शर्मा ने शिरकत की। दो दिवसीय प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्गों की विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं जिनमें वॉलीबाल, बैडमिंटन, 100 मीटर की दौड़ शामिल रही। इसमें कॉलेज के 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वाॅलीबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सरकारी आईटीआई सुन्नी विजेता और महाविद्यालय सुन्नी का शारीरिक शिक्षा विभाग उप विजेता रहा। महिला वर्ग में सरकारी आईटीआई सुन्नी विजेता और पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी उप विजेता रहा। बैंडमिंटन के पुरुष वर्ग में भूवन विजेता, कार्तिक उपविजेता, महिला वर्ग में अंजलि विजेता और उप विजेता का खिताब स्नेहा ने जीता। 100 मीटर दौड़ में प्रशांत ने पहला, सूजल भंडारी ने दूसरा और नितिश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में राखी ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में सरकारी आईटीआई सुन्नी विजेता और एनएसएस यूनिट महाविद्यालय सुन्नी उप विजेता रहा। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मनमोहन ठाकुर, नितेश ठाकुर, सुशमिता ठाकुर सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें