शिमला। जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में खेल परिसर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने 16 मेडल जीते। शिमला जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से 11 और 12 अक्तूबर को इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें निशा ने गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज, युग ठाकुर ने दो गोल्ड, दो सिल्वर, नैवेद्यम ने दो ब्रांज, अंश वीर ने एक सिल्वर, दो ब्रांज, पृथवेश ने ब्रांज, अगमवीर जैन ने सिल्वर और गीतांजलि ने दो ब्रांज मेडल जीते। एसडीटीटीए के प्रेस सचिव संदीप महाजन और टेबल टेनिस कोच अभय लखनपाल ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद