शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौड़ा मैदान में होंगे ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। रग्बी एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश और रग्बी एसोसिएशन शिमला की ओर से रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौड़ा मैदान में अंडर-18 राज्य स्तरीय रग्बी प्रशिक्षण शिविर एवं ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद ने बताया कि ट्रायल में सिरमौर, शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू जिलों के लगभग 80 से 100 खिलाड़ी भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन की ओर से नामित मुख्य चयनकर्ता विशेष रूप से शिमला पहुंचेंगे। डॉ. विकास सूद ने बताया कि चयनित बालक एवं बालिका टीमें जुलाई के प्रथम और द्वितीय सप्ताह में तेलंगाना में आयोजित होने वाली अंडर-18 राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, शनिवार को ऑकलैंड स्कूल शिमला में जिला के खिलाड़ियों के लिए एक दिवसीय रग्बी प्रशिक्षण एवं विकास शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया।