शिमला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि विभाग, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) और पंचायत समिति सांगटी के सहयोग से समरहिल के सांगटी गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें विधि विभाग के द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भाग लिया। अभियान की निगरानी एचपीपीसीबी के कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता अर्पित ने की। डॉ. शाशा चौहान कंवर और डॉ. वंदना ठाकुर के समन्वय में आयोजित इस अभियान को विधि विभाग के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रो. डॉ. ललित दडवाल का मार्गदर्शन मिला। अभियान के दौरान करीब 200 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। संवाद