फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू श्मशानघाट के समीप रोपे देवदार के 40 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। धर्मार्थ व श्मशानघाट विकास सभा टुटू की ओर से रविवार को श्मशानघाट के साथ लगते जंगल में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सभा के सदस्यों ने देवदार के 40 पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सभा के महासचिव उत्तम सिंह कश्यप ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि पौधों की देखभाल और आसपास के प्राकृतिक वातावरण को स्वच्छ रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। इस अभियान में सभा के संरक्षक अधिवक्ता विवेक शर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, ऑडिटर एलआर कौशल, वरिष्ठ सदस्य रमेश नेगी और विक्रम शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें