फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेजिस संस्था ने पंथाघाटी के समीप सरघीन में रोपे 30 फूलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेजिस संस्था ने रविवार को पंथाघाटी के समीप सरघीन के पहाड़ी क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया। संस्था के 20 सदस्याें ने स्थानीय पंचायत प्रधान ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में बॉटल ब्रश और जैकरांडा सहित 30 फूलदार पौधे लगाए। संस्था की अध्यक्ष डॉ. सुषमा भारद्वाज ने कहा कि पौधारोपण तभी सफल माना जाएगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। यह पहल केवल हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को भी बढ़ाएगी। इस अभियान में आरएल जैन, माला सिंह, एडवोकेट दीपक भसीन, कमल, वीरेंद्र सिंह, मधुरिमा, सरोजिनी, नीना, नलिनी सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें