शिमला। शहर के साथ सटे ढींगू माता मंदिर के आसपास के क्षेत्र में रविवार को हेल्प हिमाचल ट्रस्ट एनजीओ की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बान, दाड़ू और देवदार के करीब 80 पौधे रोपे गए। संस्था की अध्यक्ष कुसुम जनारथा, बेनमोर वार्ड की पार्षद शीनम कटारिया, इंजन घर वार्ड के पार्षद अंकुश वर्मा समेत अन्य लोगों इसमें सहयोग किया। संस्था की अध्यक्ष कुसुम जनारथा और अंकुश वर्मा ने बताया कि इन पेड़ों की संस्था के साथ जुड़े लोग लगातार देखभाल करेंगे। पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह कदम आने वाले दिनों में भी उठाए जाएंगे।