शिमला। रोटरी क्लब शिमला ने पौधरोपण अभियान का आयोजन रविवार को बलदेयां स्थित क्लब महिंद्रा प्रिस्टीन पीक्स के समीप किया। इस दौरान 100 से अधिक प्रतिभागियों ने पौधरोपण किया और हरित भविष्य का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब शिमला के सदस्यों और उनके परिवारों के अलावा रोटरैक्टर्स, एसडीआरएफ के जवान, अग्निशमन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और वेस्ट वॉरियर्स की टीम ने सहभागिता की। स्वच्छता, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की शपथ ली। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने कहा कि भविष्य में भी जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा। संवाद