शिमला। न्यू टुटू स्थित हनुमान टेकरी भीमा काली मंदिर परिसर में रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बान, देवदार, शमी और अनार प्रजाति के कुल 95 पौधे लगाए गए। लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। हनुमान टेकरी भीमा काली सेवा समिति और न्यू टुटू व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समाजसेवी एवं भाजपा विधायक प्रत्याशी रवि मेहता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर टुटू व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, न्यू टुटू व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, इनर व्हील क्लब प्रतिनिधि रितु खन्ना आदि उपस्थित रहे। समिति के सचिव रंजन भारद्वाज ने कहा कि हनुमान टेकरी भीमा काली सेवा समिति भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। संवाद