शिमला। राधा स्वामी सत्संग सोसायटी लक्कड़ बाजार ने रविवार को सत्संग भवन परिसर के समीप पौधरोपण अभियान चलाया। सोसायटी के सदस्यों ने देवदार के 25 पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर गुरु महाराज केपी मसंद ने कहा कि आध्यात्मिक जीवन के साथ प्रकृति की सेवा भी जरूरी है। पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने का माध्यम हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। संवाद