शिमला। भारत विकास परिषद शिमला शाखा की ओर से रविवार को सांई मंदिर के ऊपरी क्षेत्र पुजारली के वन क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया गया। विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे लगाए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण समय की आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर शाखा के प्रधान ललित चौधरी, सचिव राकेश चंद्र भारद्वाज, रवि उप्पल, रमेश चोपड़ा सहित करीब 35 सदस्य मौजूद रहे। संवाद