फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ईटीएफ बटालियन के जवानों और छात्रों ने रोपे 2200 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शिमला जिले की तहसील निहारी के ग्राम पंचायत किंडर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में 133 ईटीएफ (टीए) बटालियन के जवानों और लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में कुल 2200 पौधे रोपे गए। इसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। नायब सूबेदार टिटम ठाकुर ने विद्यार्थियों को पौधों का महत्व समझाया। बटालियन ने अपने कार्यक्षेत्र में 75,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान विभिन्न विद्यालयों, पंचायतों और स्थानीय समुदायों के सहयोग से चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें