शिमला। राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय केल्टी में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। विद्यालय की मुख्य शिक्षिका बनीता जिष्टू ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। बनीता जिष्टू के नेतृत्व में अंजलि चौहान, अंजना शर्मा, अन्य स्टाफ सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।