फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया पौधरोपण

सार

शिमला के भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्वच्छता और पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। यह अभियान अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला। भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बूथ 112 और 113 की ओर से भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर सभी कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद स्वच्छता कार्यक्रम और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश को अंग्रेजों की सोच से जोड़ने का काम किया है। यह अभियान 25 दिसंबर तक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती तक चलेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव तिलक राज, मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, सह कार्यालय सचिव किरण बाबा, प्रेम ठाकुर, मीडिया सह संयोजक प्यार सिंह कंवर, बूथ अध्यक्ष राजेश घई, पवन ठाकुर और दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें