शिमला। शिमला ग्रामीण उपमंडल में पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री के लिए स्टॉल स्थापित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। एसडीएम निशांत कुमार ने बताया कि पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री के लिए चयनित 15 विभिन्न स्थानों के अलावा किसी भी खेल मैदान एवं खुले स्थल पर भी स्टॉल लगाए जा सकते हैं। संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार इन क्षेत्रों में स्टालों की निशानदेही करेंगे। पुलिस विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि चयनित स्थल पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री के लिए सुरक्षित हों। इसके अलावा फायर फाइटिंग सिस्टम प्रणाली सभी स्थानों पर उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद