शिमला। शहर में एसजेपीएनएल कंपनी जल वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुक्रवार से पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करेगी। यह कार्य 103 रेन शेल्टर से नाभा डिस्पेंसरी तक बीस दिन तक चलेगा जिससे यातायात प्रभावित होगा। यह कार्य शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड एसजेपीएनएल की जल वितरण परियोजना का हिस्सा है। यह कार्य प्रतिदिन सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक काम होगा। पाइपलाइन बिछाने के चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। कंपनी ने आम जनता और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। संवाद