शिमला। राजधानी के जेसीबी स्कूल न्यू शिमला में शनिवार को पिंक और ब्लू डे मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चे पिंक और ब्लू रंग के परिधान पहन कर आए थे। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में जेसीबी विद्यालय के मैनेजर अमन बाली और प्रधानाचार्य रेखा बाली ने वहां उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार जताया। संवाद