फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली सब्जी मंडी के रास्ते पर लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी के मुख्य गेट से सेक्रेड हार्ट स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इस कारण स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से इस मार्ग की सफाई नहीं हुई है। वहीं सब्जी मंडी में काम करने वाले मजदूरों और कुछ स्थानीय लोगों द्वारा भी यहां कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। इस कारण यहां पर कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों का कहना है कि यह रास्ता सेक्रेड हार्ट स्कूल तक जाने का प्रमुख रास्ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से जल्द सफाई करवाने तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पार्षद बिशाका ने कहा कि शिकायत मिलते ही मामले का संज्ञान लिया है। इसके बारे में नगर निगम को अवगत करवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें