फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुरानी घड़ी, लैंप और टीवी के चित्र बने आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर में चल रही चित्रकला प्रदर्शनी में पुरानी घड़ी, लैंप, लालटेन और टीवी सहित अन्य पुरानी चीजों के चित्र आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। टेवरन हॉल में महासु आर्ट सोसायटी की ओर से चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड की चित्रकार रजनी आर्या ने इन चित्रों को टेक्सटाइल डिजाइन में प्रदर्शित किया है, जिसका मूल्य 40 हजार रुपये रखा है। इसमें एक बतख को उकेरा है, जिसके मुहं में पुरानी घड़ियां विलुप्त होती दिखाई गई हैं। रजनी ने बताया कि चित्र के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास किया है कि पुरानी वस्तुओं किस तरह विलुप्त होती जा रही हैं। अब यह केवल संग्रहालय और घरों में सजावट के रूप में देखने को मिलती हैं। प्रदर्शनी में भारत, नेपाल और श्रीलंका के कलाकारों के बनाए चित्र प्रदर्शित किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें